back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसएसपी ने जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का दिया निर्देश

15/05/2021 रांची, 15 मई (हि.स.)। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 27 मई की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया है। इस बार सख्ती भी बढ़ा दी गयी है। यह सख्ती 16 मई से लागू होगी। राजधानी रांची में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की पाबंदियों का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी को ब्रिफिंग की और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि बढ़ाये जाने के बाद 16 मई से पुलिस सख्ती बरतेगी। रांची जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है। रांची जिला के सभी 92 चेकिंग प्वाइंट पर तीन शिफ्ट में जवान और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती होगी। इस दौरान जिला से बाहर आने-जाने वाले निजी वाहन सवारों के पास यदि ई-पास नहीं होगा या फिर बाहर से आनेवाले यदि सही वजह नहीं बताएंगे, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पास नहीं रहने पर उन्हें जिले से बाहर जाने से रोका जा सकता है।16 मई की सुबह छह बजे से ई-पास को अनिवार्य कर दिया गया है। लॉकडाउन में ई-पास जारी करने के लिए दो अलग-अलग लिंक जारी किए गए हैं। लिंक पर आवेदन देकर ई-पास हासिल किया जा सकता है। यदि आप राज्य के बाहर जाते हैं तो पास की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आने के लिए www.jharkhandtravel.nic.in पर जाकर अनुमति लेनी होगी। पास के बाद आपको कोरोना निगेटिव का प्रमाण पत्र दिखाना होगा तथा सात दिनों के क्वारंटीन में रहना होगा। अंतरराज्यीय व अंतर जिला बसों का परिचालन बंद रहेगा। वहीं, यदि आप राज्य के अंदर यात्रा करते हैं तो epassjharkhandtravel.nic.in पर जाकर पास लेना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵