back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vande Bharat: देश को मिलने जा रही है 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, PM करेंगे उद्घाटन; जानें टाइमटेबल और रूट

Ranchi-Howrah Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य के लिए नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है।

रांची, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य के लिए नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं। साथ ही द-पू रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है।

ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है। फिलहाल, नियमित रूप से परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने समय सारिणी भेजी

दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए बोर्ड को दो समय सारिणी भेजी गयी है। पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन के हावड़ा से रवाना होने का समय सुबह आठ बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, वापसी में ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है।

क्या है समय सारिणी?

दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार, यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी रांची रेल मंडल को दी जायेगी। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...