back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vande Bharat News: वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगी आग से मची अफरातफरी, MP में टला बड़ा हादसा

Vande Bharat Express Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में सोमवार सुबह आग लग गई।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में सोमवार सुबह आग लग गई। बीना से पहले कुरवाई केथोरा के पास यह हादसा हुआ है। जैसे ही आग लगने का पता चला तुरंत ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। दमकल टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

ट्रेन के कोच में सवार थे 36 यात्री

भोपाल-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत (20171) सोमवार सुबह 5:40 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। सुबह करीब 7:10 बजे बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई। ट्रेन में आग लगने की जानकारी लगते ही तुरंत उसे रोक दिया गया। इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के मुताबिक आग बैटरी से लगी। फिलहाल दमकल टीम मौके पर है और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...