back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रांची विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें पात्रता से लेकर आवेदन की प्रक्रिया

Ranchi University: इस भर्ती (Ranchi University Assistant Professor Recruitment 2024) के लिए अधिसूचना(notification) 12 मार्च को जारी की गई थी, जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही बढ़िया खबर, झारखंड की रांची विश्वविद्यालय(Ranchi University) ने अलग अलग विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए संविदा भर्ती(contractual recruitment) के लिए आवेदन निकाले हैं। इसके लिए कुल 321 पदों पर यह भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती (Ranchi University Assistant Professor Recruitment 2024) के लिए अधिसूचना(notification) 12 मार्च को जारी की गई थी, जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

इस तरह करें आवेदन

रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर संविदा भर्ती(contractual recruitment) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 मार्च है। इन पदों में आवेदन करने के लिए आपको विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ranchiuniversity.ac.in पर क्लिक करके आप इस भर्ती का नोटिफिकेशन को लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह आप रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर संविदा भर्ती(contractual recruitment) के लिंक में क्लिक करके निर्देशानुसार आवेदन कर सकते हैं।

इस तरह करें आवेदन शुल्क का भुगतान

रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर संविदा भर्ती(contractual recruitment) के लिए उम्मीदवारों को 1000 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। वहीं राज्य की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह आवेदन शुल्क 500 रूपए रखा गया है, जिसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा। इस ड्राफ्ट को अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सबमिट किये गए अप्लीकेशन की हार्ड कॉपी के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 3 अप्रैल 2024 तक जमा कराना होगा।

इस अधिसूचना के अनुसार ही अपना आवेदन करें

रांची विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर संविदा भर्ती(contractual recruitment) पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सम्बन्धित विषय में पीजी न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट या राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा में उर्तीण होना चाहिए। इन भर्तियों में आवेदन के लिए आपको रांची विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ना चाहिए। इस अधिसूचना के अनुसार ही अपना आवेदन करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...