back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana के लिए ऐसे करें आवेदन; अब घर बैठे मिलेंगे 1 हजार रुपये

New Delhi: केजरीवाल सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 1 हजार रुपये देने की ऐलान किया है। इन नियमों का पालन कर पा सकते हैं पैसे। जानें कैसे करें आवेदन।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली बजट सत्र में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को 1 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद देने के लिए हर महीने 1 हजार रुपये देगी। इसके लिए महिलाओं को सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा।

केजरीवाल ने दी योजना की जानकारी

ABP न्युज की खबर के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की जानकारी दी कि कैसे उनकी सरकार महिलाओं को आर्थिक मदद देगी। उन्होंने बताया कि “किन महिलाओं को ये राशि मिलेगी और इसके क्या नियम होंगे। इस योजना को लेकर लोगों के मन में कई सवा उठ रहे होंगे। इसका जवाब सरकार देने जा रही है।”

ऐसे करें आवेदन?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। दिल्ली सरकार की ये योजना सभी महिलाओं पर लागू नहीं होती है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा। महिलाओं को सेल्फ डिक्लेरेशन जमा करना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इस बात की घोषणा की। ऐसे कर सकते हैं आवेदन-

1. इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा।

2. सरकारी नौकरी करने वाली और सरकारी पेंशन पाने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

3. जो महिलाएं टैक्स नहीं भरतीं उनको इस योजना का लाभ मिलेगा।

4. इस योजना को 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

5. महिलाओं को सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा।

कब कर सकते हैं आवेदन?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “इस योजना को लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद दिल्ली में लागू करेंगे।” इसके मतलब है कि इस योजना को लागू होने में अभी कुछ महीने बाकी है। इस राशि को आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵