back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hemant Soren: CM सोरेन के करीबियों पर ED ने कसा शिकंजा, कई ठिकानों पर की छापेमारी; जानें घोटाले से कनेक्शन

ED Raids in Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है।

रांची, (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और विधायक पप्पू यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी के अधिकारियों ने इन लोगों के करीब 10 ठिकानों पर दबिश दी है।

CM सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची में रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर पर सुबह दो गाड़ियों से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। ईडी विनोद सिंह और रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है। सभी के घरों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। बताया गया है कि झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और राजस्थान में कुछ स्थानों पर ईडी ने दबिश दी है।

यह कार्रवाई अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के केस से जुड़ी बताई जा रही है

बताया गया है कि अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ( मीडिया सलाहकार, सीएम हेमंत सोरेन ), आईएएस रामनिवास यादव ( उपायुक्त, साहेबगंज व राजस्थान स्थित आवास), आर्किटेक्ट विनोद कुमार, खोड़निया ब्रदर्स ( साहेबगंज), पप्पू यादव ( देवघर ), डीएसपी राजेन्द्र दूबे ( हजारीबाग और अन्य जगह ) अभय सरावगी ( कोलकाता ) और अवधेश कुमार के यहां यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के केस से जुड़ी बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को CM बना सकते हैं

गौरतलब हो, ED की ये कार्रवाई तब सामने आई है जब एक दिन पहले ही CM सोरेन ने आखिरी समन का दो टूक जवाब दिया था। सूत्रों के मुताबिक, सूबे में राजनीतिक हालात भी असमंजसपूर्ण बने हुए हैं। इसको लेकर आज महागठबंधन के विधायकों की बैठक भी बुलाई गई है। माना जा रहा है कि किसी भी राजनैतिक संकट से उभरने के लिए मुख्यमंत्री सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को CM बना सकते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने सातवां और आखिरी समन भेजा था। जिसका उन्होंने मंगलवार को दो टूक जवाब दिया। ED ने समन में पूछताछ के लिए दिन और जगह पूछी थी लेकिन सोरेन ने पत्र में मीडिया ट्रायल का आरोप लगाते हुए इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...