back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे राशन

12/05/2021 रांची, 12 मई (हि. स.)। प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस व चैरिटेबल चाम्स की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन के समक्ष 50 गरीब जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन बांटा गया। प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने 50 लोगों को आलू, सरसो तेल, चावल, चीनी, मशाला पैकेट, चाय पती, दाल, नमक, चना आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। इसे पाकर जरूरतमंदों ने काफी प्रसन्न होकर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बादल पत्रलेख, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अजय सिंह आदि नेताओं ने जरूरतमंदों को राशन किट देने में सहयोग किया। बादल पत्रलेख ने प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा गरीबों के बीच बांटे गए भोजन किट की सराहना की तथा कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस हर विपदा में गरीबों जरूरतमंदों को सहयोग करते आ रहे हैं। इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पूरे मानव जाति को काफी प्रभावित किया है। इस विकट परिस्थिति में गरीब जरूरतमंदों को राशन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रोफेशनल्स कांग्रेस पूर्व की लाॅकडाउन की तरह इस बार भी जरूरतमंदों के बीच राशन बांटने का निर्णय लिया है। आज लगभग 50 लोगों के बीच राशन किट वितरण किया गया, जिसमें सभी जरूरत की खाद्य सामग्री शामिल है। आज हमारा राज्य कोरोना संक्रमण की मार झेल रहा है। रांचीवासी इससे काफी प्रभावित हुए है। खासकर रोज कमाने ,खाने वाले लोगों के लिए काफी दिक्कत हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचे, मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें, बिना आवश्यक घर से बाहर नहीं निकले, सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵