back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने किया लूटकांड का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

-दो नाबालिग भी निरुद्ध, लूट के सामान व हथियार बरामद खूंटी, 08 अप्रैल (हि.स.) । जिला पुलिस ने एक लूटकांड का खुलासा करते हुए दो लोगों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरेापितों के पास से पुलिस ने हथियार और लूट के सामान भी बरामद किये हैं। पकड़े गये आरोपितों में डंडौल निवासी रूखनाथ उरांव, उमेश पहान और दो नाबालिग आरोपित शामिल हैं। उनके पास से एक देसी लोडेड कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा, चार मोबाइल, एक टैब, नकद 1100 रुपये, भुक्तभोगी के दस्तावेज और एक बाइक बरामद की है। एसडीपीओ अमित कुमार ने गुरुवार को खूंटी थाना में प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि दो अप्रैल को सिलदा टेमटेम टोली के पास से तीन अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के एजेंट साजन कुमार से 28750 रूपये नकद, टैब, मोबाइल और अन्य कागजात लूट लिये थे। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से पैदल ही फरार हो गये थे। आरोपी रूखनाथ ने एजेंट साजन कुमार की गतिविधियों की जानकारी अन्य तीन आरोपितों को दी थी। लूट को अंजाम देने के बाद चारों ने आपस में रुपये का बांट लिये थे। लूटे गये रूपये से उन्होंने महंगे कपड़े खरीदे। एसडीपीओ ने बताया कि उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵