back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद ने हिंडाल्कों प्रबंधक से बात कर सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही

08/05/2021 लोहरदगा, 08 मई (हि.स.)। लोहरदगा के सांसद सुर्दशन भगत ने कोरोना से जूझ रहे मरीजों के लिए समुचित इलाज कैसे हो इसे लेकर हिंडालको प्रबंधक से बात की। उन्होंने इस जंग में ज्यादा से ज्यादा बेहतर व्यवस्था लोहरदगा और गुमला जिला दोनों में जिला प्रशासन से मिलकर बनाने की बात कही। उन्होंने शनिवार को कहा कि बेड की संख्या बढ़े इसे लेकर बात की। उन्होंने उनके किए गए सहयोग के प्रति भी आभार जताया और आगे क्षेत्र साकारात्मक सहयोग की उम्मीद करती है। भगत ने उपायुक्त से बातचीत के दौरान कहा कि हमें प्रखंड स्तर पर व्यवस्था और बेहतर करने चाहिए ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर प्रखंड स्तर पर समुचित व्यवस्था करने की जरूरत है। सांसद सुदर्शन भगत ने निजी अस्पताल के कुछ कार्य शैलियों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस महामारी मे अवसर सकारात्मक एवं समाज को सुरक्षित एवं सफल बनाने की होनी चाहिए। लेकिन कुछ जगहों पर मजबूरी का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है इसकी जानकारी प्राप्त हो रही है। इस पर जिला प्रशासन अविलंब जिले के सभी निजी अस्पतालों पर अपनी निगरानी बढ़ा दे। हिन्दुस्थान समाचार / गोपी

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵