back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छेड़-छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

दुमका, 02 जून (हि. स.)। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट पुराना बाजार की एक विवाहित महिला ने उसी गांव के युवक विश्वजीत नन्दी के उपर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वो अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच उसी गांव के विश्वजीत नंदी चारदीवारी फांद कर घर में घुस आया और गलत नियत से छेड़खानी करने लगा विरोध करने पर वो महिला के कपड़े फाड़ दिया और मारपीट करने लगा। जब पीड़िता अपने बचाव के लिये शोर मचाना शुरू किया तो उक्त आरोपी युवक ने उसे जान से मार देने की धमकी देकर वहां से निकल गया। उक्त मामलें की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिये हुए लिखित आवेदन पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/नीरज

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵