खूंटी, 23 अप्रैल(हि.स.)। जरियागढ़ राजपरिवार के सदस्य और जनसंघ काल से भाजपा के सक्रिया कार्यकर्ता और प्रख्यात समाजसेवी डाॅ शैलेंद्र नाथ शाहदेव का शुक्रवार को निधन हो गया। डाॅ शैलेंद्र भाजपा नेता लाल प्रणवेंद्र नाथ शाहदेव के पिता थे। पिछले कुछ वर्षों से व अपने परिवार के साथ खूंटी के राजा कुंजला गांव में परिवार के साथ रहत थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो, तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू, अनूप कुमार साहू, सहित कई नेताओं ने गहरी संवदेना व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल




