back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रामीण चिकित्सक को प्रशिक्षित कर कोरोना काल में चिकित्सीय लाभ लिया जाय : बंधु तिर्की

15/05/2021 रांची, 15 मई (हि. स.)। मांडर विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झोलाछाप डॉक्टर यानी ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी सेवा इस महामारी काल में लेने के लिए सुझाव दिया है। तिर्की ने शनिवार को लिखे अपने पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी का दूसरा लहर देशव्यापी विकराल रूप ले चुका है और राज्य भी इसके गंभीर चपेट में है। आपके सफल नेतृत्व के कारण राज्य में महामारी के ग्राफ में कमी आयी है लेकिन कोरोना संक्रमण शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में प्रवासी मजदूरों का गांव की ओर लौटने के कारण संक्रमण तेजी से बढ़ा है। राज्य में ग्रामीण चिकित्सक बड़ी संख्या में है एवं कार्यानुभव भी लगभग 10- 15 वर्षों का है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण चिकित्सक की भूमिका बहुत अहम हो जाती है। प्रारंभिक चिकित्सा के लिए रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर का जिला, प्रखंड स्तर पर सूची तैयार करा कर इन्हें अल्पकालीन प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही कोरोना महामारी के उपचार के लिए दवाइयां एवं अन्य चिकित्सा सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को लेकर फैली भ्रांतियां को ग्रामीण चिकित्सकों की सहायता से दूर किया जा सकता है। इनके द्वारा प्रचार प्रसार से वैक्सीनेशन के दर को बढ़ाया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵