back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवा पीढ़ी व बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों व उनके बलिदानों से अवगत कराएं : द्रौपदी मुर्मू

आजादी का अमृत महोत्सव में राज्यपाल ने किया उद्घाटन 12 से 16 मार्च तक लगाई जाएगी चित्र प्रदर्शनी खूंटी, 12 मार्च( हि.स .)। नगर भवन, खूंटी में स्वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्स के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित झारखंड राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की विवरण सहित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया। चित्र प्रदर्शनी 12 से 16 मार्च 2021 तक लगाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदर्शनी के साथ-साथ पांचों दिन विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत एवं नाट्य प्रस्तुति भी दी जाएगी। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अपने स्वतन्त्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर है। उनके बलिदानों को याद कर उनके दिखाए उज्ज्वल पथ पर अग्रसर होने के सन्देश देता है। स्वतंत्रता आंदोलन के स्तंभ हैं हमारे स्वतन्त्रता सेनानी, जिनका योगदान देश के लिए बहुमूल्य है। आगे उन्होंने लोगों को उनके अधिकारों और उनकी शक्ति के सम्बन्ध में जागरूक दृष्टिकोण अपनाने के सन्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज समारोह में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से उन स्वर्णिम बलिदानों व उनके योगदानों को याद कर उन्हें नमन करते हैं। हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन का लंबा इतिहास रहा है। लोगों को अपने स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदानों के सम्बंध में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ-साथ आज देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी रैलियों, प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के विचारों के अनुरूप आजादी के 75 वर्षों के इस समारोह के लिए आयोजित विभिन्न कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵