back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारी मात्रा में नामी-गिरामी कंपनी का शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। खलारी थाना पुलिस ने अवैध नकली शराब के खिलाफ अभियान के क्रम में भारी मात्रा में नामी-गिरामी कंपनी का शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक शराब कारोबारी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 375 एमएल के कांच के बोतल में रॉयल स्टैग कंपनी का अंग्रेजी शराब 33 बोतल, 180 एमएल के कांच के बोतल में रॉयल स्टेग कंपनी का अंग्रेजी शराब 170 बोतल, 375 एमएल के कांच के बोतल में इंपीरियल ब्लू कंपनी का अंग्रेजी शराब 9 बोतल और 180 एमएल के कांच के बोतल में इंपीरियल ब्लू कंपनी का अंग्रेजी शराब 35 बोतल बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम में मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में जेहलीटॉड खदान के पास छापेमारी कर अवैध कारोबारी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया। इसके किराए के कमरे से नकली अंग्रेजी शराब की सात पेटी शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर अन्य कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम का नेतृत्व खलारी डीएसपी मनोज कुमार कर रहे थे। टीम में थाना प्रभारी अहमद अली, अनिल कुमार पंडित, छाया किस्कू, गंगा प्रसाद यादव, सहदेव महतो, ब्रजेश महतो और विनोद उरांव सहित सशस्त्र बल शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵