back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

28/04/2021 रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद( जेजेएमपी) के सक्रिय सदस्य अनिल लोहरा उर्फ संदीप लोहरा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नावाडीह से धमधमिया जाने वाली कच्ची सड़क पर दो अज्ञात अपराधी हथियार लेकर घूम रहे हैं और विकास कार्यों में लगे ठेकेदारों और एक भट्ठे के मालिकों से फोन करके डरा धमका कर लेवी की मांग कर रहे हैं। सूचना के बाद बेड़ो डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने नावाडीह से धमधमिया जाने वाली कच्ची सड़क के बीच पुल के पास पहुंची तो वहां दो व्यक्ति देखे गए जो पुलिस को देखकर भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस द्वारा खदेड़ कर अनिल लोहरा उर्फ संदीप लोहरा को पकड़ा गया। वह लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरा व्यक्ति जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। कड़ाई से पूछताछ करने पर अनिल ने अपने आप को जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य बताया। पूछताछ करने पर उसने फरार अपराधी का भी नाम पुलिस को बताया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...