back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना अपडेट- झारखंड में 24 घंटे में 1449 मरीजों ने जीती कोरोना की जंग, केवल 609 नए केस सामने आए

रांची, 02 जून (हि.स.)। कोरोना जहां एक ओर लोगों को डराए हुए हैं वहीं दूसरी ओर इससे ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से इजाफा हो रहा है। झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं कि यहां के हजारों लोगों ने कोरोना को हराकर फिर से अपना सामान्य जीवन शुरू कर दिया है। कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे-धीरे काबू में आ रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। मंगलवार को कोरोना के 1449 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 609 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 9 मरीज की मौत हुई। मृतकों में रांची से दो, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, हजारीबाग से एक, लातेहार से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक शामिल है। किस जिले से कितने केस मिले स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 72, बोकारो से 29, चतरा से सात, देवघर से 11, धनबाद से 44, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 113, गढ़वा से छह, गिरिडीह से 18, गोड्डा से छह, गुमला से 51, हजारीबाग से 51, जामताड़ा से 13, खूंटी से 37, कोडरमा से 22, लातेहार से 24, लोहरदगा से 23, पाकुड़ से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से दस, साहेबगंज से 13, सरायकेला से नौ, सिमडेगा से 22 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 19 मरीज मिले हैं। कोरोना के कुल 338383 मामले राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 338383 हो गयी है। इनमें 8058 सक्रिय केस हैं। जबकि 325325 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5000 कोरोना संक्रमितों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.14 प्रतिशत है। कोरोना के रांची से मिले 72 नए केस राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2220 है। 266 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अबतक कुल 84574 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 80797 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵