नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखण्ड बोर्ड के 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर समने आई है। जिसमें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 8, कक्षा 9 और कक्षा 11 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 8वीं के परीक्षा परिणाम में थोड़ा देरी होने की संभव है। बोर्ड इसे एक-दो दिनों में जारी कर सकता है। इसके साथ बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की परीक्षा के परिणामों को आपने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिए है। छात्र कुछ देर में अपने रोल नंबर और रोल कोड के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
परीक्षा परिणाम लिंक कुछ देर में होगा एक्टिव
गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड ने 19 अप्रैल को मैट्रिक और 30 अप्रैल को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। इसके साथ आज झारखण्ड बोर्ड द्वारा 9वीं और 11वीं के नतीजे 11.30 बजे जारी किए जाने की जानकारी समने आई थी। हालांकि, JAC के रिजल्ट पोर्टल पर अभी तक परिणाम लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। झारखण्ड बोर्ड की माने तो परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर कुछ ही देर में एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में ऑनलाइन देख सकेंगे।
इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
झारखंड बोर्ड में 9वीं और 11वीं के छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते है।
इसके लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा।
यहां आपको 9वीं रिजल्ट 2024/11वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपके समने आपकी मार्कशीट नज़ार जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




