back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से मृत प्रमंडल क्षेत्र के पदाधिकारी व कर्मचारियों का अविलंब दें विवरणः आयुक्त

मेदिनीनगर, 29 मई (हि.स.)। पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में कोविड-19 संक्रमण से मृत पदाधिकारी व कर्मचारियों का विवरण वित्त विभाग को अविलंब उपलब्ध करायें। जिलों के उपायुक्त वित्त विभाग को विवरण देते हुए उसका प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय को भी समर्पित करना सुनिश्चित करें। यह बातें शनिवार को आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कही है। उन्होंने प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि जिलों के विभिन्न विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत रहे वैसे पदाधिकारी एवं कर्मचारी, जिनकी मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण के कारण हुई है। इसकी सूचना पत्र के साथ संलग्न करते हुए 31 मई तक निश्चित रूप से वित्त विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से मृत हुए नियमित, संविदा, प्रतिनियुक्त, एकमुफ्त, दैनिक वेतन भोगी पदाधिकारियों एवं कर्मचारी, जिनकी मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण के कारण हुई है, उनके आश्रितों को अनुग्रह क्षतिपूर्ति अनुदान की स्वीकृति के प्रस्ताव पर राज्य सरकार के स्तर से विचार किया जा रहा है। इसे लेकर मृत हुए कर्मियों की संख्या की आवश्यकता वित्त विभाग को है। ससमय विवरण उपलब्ध करा दिए जाने से मृत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आश्रितों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निदेश दिया है कि उनके अधीनस्थ कार्यालयों के प्रधानों को निर्देशित किया जाए कि मृत पदाधिकारी, कर्मचारी का जीपीएफ एवं अन्य वित्तीय पावना का भुगतान भी उनके आश्रितों को शीघ्र करना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने वर्तमान कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेशित किया है कि वे कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए अपनी सुरक्षा रखें। वैक्सीन जरूर लगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही एहतियायत बरतें। मास्क लगायें। सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज करते रहें या साबुन-पानी से हाथों की सफाई करते रहें। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...