back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमपीएल के मुख्यद्वार पर हाईवा मालिकों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

धनबाद, 19 मार्च (हि.स.)। जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपीएल के मुख्यद्वार पर शुक्रवार को निरसा हाईवा स्वावलंबी समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में हाईवा मालिकों ने मुख्य गेट पर धरना दिया। साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल तिवारी के नेतृत्व में एमपीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाईवा एसोसिएशन ने कोयले की ढुलाई रेलवे लाइन के माध्यम से करने को लेकर चिंता जताई और कहा कि अगर कोयले की ढुलाई रेलवे के जरिए की जाती है तो क्षेत्र के सैकड़ों हाईवा मालिकों के बीच रोजी रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इससे वे पूरी तरह से बर्बाद होने की स्थिति में आ जाएंगे। ज्ञापन में मांग की गई है कि किसी भी परिस्थिति में पहले हाईवा मालिकों की रोजी रोजगार सुनिश्चित की जाए और उसके बाद रेलवे लाइन के जरिए कोयले की आपूर्ति एमपीएल प्रबंधन करवाए। उधर, विस्थापितों का एक गुट अंजलि कांट्रेक्टर के बैनर तले एमपीएल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठकर एमपीएल में छाई ढुलाई में लगे बंकरो का परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया। अंजलि कांट्रेक्टर की संचालिका अंजलि हांसदा ने कहा कि एमपीएल से निकलने वाले छाई की ढुलाई कोलकाता की बड़ी-बड़ी कंपनियों के जरिए करवाया जा रहा है, जबकि स्थानीय विस्थापित होने के बावजूद हम लोगों को काम करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके सामने रोजी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है। जब तक उनके कंपनी को छाई ढुलाई का कार्य नहीं दिया जाएगा तब तक एमपीएल में बंकर का परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /बिमल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵