back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हजारीबाग : कार की डिक्की से 96 पॉकेट गांजा बरामद

हजारीबाग, 05 अप्रैल (हि.स.)। चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा तस्करों के खिलाफ थाना प्रभारी बिनोद तिर्की के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्विफट डिजाइर के डिक्की में रखा 96 पैकेट गांजा बरामद किया है। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख के आसपास में बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उजले रंग के स्विफ्ट डिजाइर में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा लोड कर बाराचट्टी (बिहार) की ओर जा रहा। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पाण्डेयवारा चौक के पास उक्त स्वीफ्ट डिजायर कार को सशस्त्र बल के द्वारा रुकने का इशारा किया। लेकिन सशस्त्र बल को देखकर उक्त गाडी का चालक गाड़ी को तेजी से भगाने लगा। जवानों ने वाहन का पीछा करने के दौरान तेजी से भगाने के क्रम में ग्राम महुदी के पास कार डिभाइडर से टकरा गया और चालक भागने में सफल रहा। स्वीफ्ट डिजायर कार की तलाशी के क्रम में बरामद गांजा व कार को जब्त किया गया। इस संदर्भ में चौपारण थाना में मामला दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵