back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाफिजुल ने विधानसभा के सदस्य के रूप में उर्दू भाषा में ली शपथ

रांची, 08 मई (हि.स.)। पंचम झारखंड विधानसभा के उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र मधुपुर से निर्वाचित सदस्य हाफिजुल हसन अंसारी ने शनिवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में उर्दू भाषा में शपथ ली। विधान सभा के अध्यक्षीय कार्यालय में अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के समक्ष उन्होंने शपथ ली। अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सदस्य को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हसन झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। मुझे आशा है आगे भी वह जनहित में अच्छे कार्य करेंगे। शपथ कार्यक्रम में विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद, विधानसभा के कार्मिक शाखा के संयुक्त सचिव मधुकर भारद्वाज एवं संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में कोरोना महामारी के प्रोटोकॉल पूरे तौर से ध्यान रखा गया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...