back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बालू में मिला युवती का कंकाल, हत्या कर शव छुपाने का आरोप

28/04/2021 लातेहार, 28 अप्रैल (हि. स.) । मनिका थाना क्षेत्र के कुमांडी पथ पर बुधवार को औरंगा नदी से एक युवती का कंकाल बरामद हुआ। युवती अपने घर से गत 12 दिनों से लापता थी। मृतक युवती के परिजनों ने शव की पहचान उसके कपड़ों से की। मृतकों ने युवती की हत्याकर शव को बालू में छिपाने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार मनिका थाना क्षेत्र के आंतीखेता गांव निवासी बलदेव भुइंया ने छह दिन पहले थाना में अपनी बेटी के गुम होने की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। पुलिस उसकी खोजबीन कर ही रही थी। इसी बीच बुधवार को कुछ लोगों ने औरंगा नदी के बालू के पास एक कंकाल को देखा, जिसे जंगली जानवरों ने नोच रहे थे। स्थानीय लोगों घटना की सूचना थाना को दी। थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नर कंकाल को कब्जे में लिया। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका की पहचान के लिए बलदेव भुइयां को थाना बुलाया गया, जिसे बलदेव ने शव के कपड़ों को देखकर मृतका की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की। बलदेव ने बेटी की हत्या कर बालू में गाड़ने का आरोप लगाया है । उसने कहा कि गांव की एक लड़की और पल्हेया गांव के एक लड़के के साथ उनकी बेटी 16 अप्रैल को घर से निकली थी । उसके बाद से घर वापस नहीं लौटी। उसने आरोप लगाया कि इन्ही लोगों ने हत्या कर नदी में गाड़ा है। इधर इस मामले थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है । घटना का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। हिदुस्थान समाचार /राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵