back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेजेएमपी सुप्रीमो के भाई समेत चार आरोपित गिरफ्तार

लातेहार, 18 मार्च (हि.स.)। जिला पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए विष्णु देव सिंह हत्याकांड मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा का भाई मुखिया जुलेश्वर लोहरा के अलावा रविंद्र लोहरा ,अमित लोहरा और विजय मेहता शामिल हैं। इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो पिस्टल की मैगजीन, आठ गोली बरामद हुआ है। एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि विष्णु देव सिंह की हत्या 12 मार्च को ठेकेदारी विवाद में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोने में बन रहे पुल का काम पप्पू लोहरा अपने पसंद के ठेकेदार से कराना चाहता था। इसी मामले में लेवी को लेकर मुंशी विशुनदेव की हत्या की गयी थी। मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। एसआइटी ने रांची जिला के अरगोड़ा एवं पुनदाग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपितो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित अमित लोहरा पर लातेहार जिले के विभिन्न थानों में 16 मामले दर्ज हैं। वहीं, जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहारा के भाई जुलेश्वर लोहरा पर भी लातेहार थाना में मामला दर्ज है। हिन्दुस्थान समाचार /राजीव/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵