back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand: दुमका में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप, 3 लोग गिरफ्तार, सदन पहुंचा मामला, BJP ने सरकार को घेरा

Jharkhand News: झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक से गैंगरेप की घटना ने अंजाम दिया है। इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दुमका, हि.स.। झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से स्थानीय लोग सन्न हैं। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

खुद बाईक चलाकर पहुंची पुलिस थाने

बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे 6-7 लोगों ने दबोच लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी भाग गए। महिला रोते हुए टेंट पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों बाइक से 45 किलोमीटर का सफर कर दुमका में पुलिस के पास पहुंचे। इसके अलावा पीड़िता खुद बाईक चलाकर जांच के लिए अस्पताल भी पहुंची।

निशिकांत दुबे ने चंपाई सोरेन सरकार पर किया हमला

पुलिस का कहना है कि पर्यटक महिला को तत्काल सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराने के साथ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सुरक्षा में पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। एसपी खेरवार ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाकी आरोपितों को दबोचने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने क्षोभ व्यक्त करते हुए चंपाई सोरेन सरकार एवं प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है।

भारत घूमने आए थे विदेशी पर्यटक

दोनों विदेशी पर्यटक पहले पाकिस्तान गए थे वहां से बांग्लादेश की यात्रा पर निकले थे। दोनों विदेशी पर्यटक भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे। झारखंड के दुमका में रात को टेंट लगाकर दोनों पति-पत्नी सो रहे थे। उसी समय हैवानियत को शर्मसार करने वाले अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ शुरु कर दी गई है।

12 बजे तक सदन स्थगित

विपक्ष ने आज सदन में चंपाई सोरेन सरकार से स्पेनिश महिला के साथ हुए गैंगरेप पर सवाल उठाया है। साथ ही प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। सदन का कार्यवाही आज 12 तक स्थगित रही।

कांग्रेस ने कहा हमारी सरकार दोषियों को नहीं छोड़ेगी

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेनिश महिला के साथ कथित गैंगरेप किया गया। यह बहुत दुखद स्थिति है। हमारी सरकार दोषियों को छोड़ने वाली नहीं है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵