back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहगीरों और ट्रैफिक पुलिस जवानों के बीच सैनिटाइजर का वितरण

रांची, 17 मई (हि. स.)। सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन और जोहार फार्मासीयूटिकल की ओर से सोमवार को आम राहगीरों व ट्रैफिक पुलिस जवानों के बीच एन 95, कपड़े का मास्क, ग्लब्स एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। मौके पर संस्था के समाजसेवी अशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन और अमित कुमार ने संयुक्त रूप से कोविड 19 को ध्यान में रखकर झारखंड सरकार के द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि सावधानी बरतने से ही हम कोरोना को हरा सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को सरकार की ओर से जारी कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। इसी के मद्देनजर संस्था ने आम नागरिकों के बीच भी मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। मौके पर संस्था ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। आम लोगों से अपील की वो ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए। यदि किसी को खांसी ,जुकाम या बुखार है तो वो मास्क का उपयोग कर तुरंत अपना जांच कराएं। यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसमें दुश्मन को केवल जागरूकता व सावधानियों से ही हराया जा सकता है। हाथ साबुन से धोए, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।लोगों को कोरोना महामारी के बचाव के प्रति अवश्य जागरूक करें। एक-दूसरे से हाथ ना मिलाए। साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें, ताकि लोगों को इसके संक्रमण से बचाया जा सकें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...