back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिम्मत और हौसलों से बुजुर्गों ने कोरोना को दी मात

15/05/2021 रांची, 15 मई (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग लोग भी चपेट में आए हैं लेकिन बुजुर्गों ने अपने हिम्मत और हौसले से कोरोना को हराया है। शहर के कई बुजुर्ग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना हो गया था और वह 80 वर्ष के ऊपर के हैं। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कोरोना को हरा दिया। लालपुर स्थित केसी रॉय मेमोरियल अस्पताल में गत दिनों भर्ती 96 वर्षीय वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ अलका मुखर्जी ने कोरोना को हराया है। उन्होंने बताया कि उनको कमजोरी की शिकायत पर 16 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पॉजिटिव आने पर उनका इलाज शुरू किया गया। वह अस्पताल में ही अपना इलाज करा रही थी। इस दौरान वह अस्पताल में रहकर का काढ़ा, भाप और गुनगुना पानी का सेवन नियमित रूप से कर रही थी। इस दौरान कुछ व्यायाम भी करती थी। अपर बाजार के राजकुमार मारू के 91 वर्षीय पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। वह होम आइसोलेशन में रहकर काढ़ा, गर्म पानी, गिलोय आदि का सेवन करते थे। साथ ही डॉक्टरों की सलाह पर दवा भी लेते थे। 14 दिनों बाद उन्होंने फिर कोरोना की जांच कराई और नेगेटिव हुए। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह घर में एक रूम में रहते थे। इस दौरान सुबह में मॉर्निंग वॉक और योगा भी करते थे। शहर की इंदू सिंह भदोरिया ने कहा कि उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में था लेकिन हिम्मत से इस महामारी को हरा दिया। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 88 वर्ष है और हार्ट की पेशेंट हूं। दमा है। वजन भी काफी कम है लेकिन अब नेगेटिव हो गई हूं। जब इस उम्र में इस भयावह बीमारी को मात दे सकती हूं तो दूसरे लोग हिम्मत और धैर्य के दम पर आसानी से कोरोना की जंग जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेशन में रह रही थी। डॉक्टरों की सलाह पर दवा खा रही थी। इसके अलावा काढा, गिलोय, गर्म पानी, गलाला आदि भी कर रही थी। सुबह में एक्सरसाइज भी जितना हो सकता था करती थी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...