रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। रांची नगर निगम की नगर निवेशन शाखा एवं इंफोर्समेंट टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार को मौजा हिनू में हिनू नदी के किनारे निर्मित भवनों की जांच की। जांच में स्वीकृत नक्शा नहीं दिखाने वाले 52 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र




