back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एचसीएल टेक्नोलॉजी के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट ने सीएम से की मुलाकात

रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में एचसीएल टेक्नोलॉजी के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट शिवशंकर सुब्बाराव, वाईस प्रेसिडेंट सुब्बा रमन और जेनरल मैनेजर सुंदर रमन ने मुलाकात की। सुब्बाराव ने मुख्यमंत्री को बताया कि कंपनी श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग के साथ मिलकर राज्य के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12वीं पास 500 छात्र-छात्राओं को उनके चयन के बाद प्रशिक्षण देगी। छह माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन विद्यार्थियों को कंपनी में कार्य योग्य बनाते हुए पूर्व प्रशिक्षण के बाद एच सी एल कंपनी में ही नियोजित करेगी। कंपनी के इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसमें राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर किसी हॉस्टल से सुसज्जित किसी एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराएगी। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का उपस्थित थे । हिन्दुस्थान समाचार / वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

BCCI सचिव देवजीत सैकिया का खुलासा, दुबई में मोहसिन नकवी से हुई मुलाकात, एशिया कप ट्रॉफी पर हुई चर्चा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है कि उन्होंने दुबई में पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵