back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम ने रसोईया-सहायिकाओं के मानदेय भुगतान के लिए 39 करोड़ 79 लाख 55 हजार रुपये की दी स्वीकृति

रांची, 23 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईया-सह-सहायिकाओं को राज्य य़ोजनान्तर्गत दिए जाने वाले अतिरिक्त मानदेय को लेकर 39 करोड़, 79 लाख 55 हजार रुपए व्यय करने की स्वीकृति दे दी है। यह राशि वार्षिक दस माह के लिए है। उल्लेखनीय है कि केंद्र प्रायोजित इस योजना के अंतर्गत विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन के तहत कार्यरत प्रत्येक रसोईया-सह-सहायिका को एक हजार रुपये मानदेय देने का प्रावधान है। इसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत का अंशदान करती है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों के बलबूते इन्हें हर माह अतिरिक्त पांच सौ रुपये जोड़कर देती आ रही है। इस राशि में अब पांच सौ रुपये की बढ़ोत्तरी कर एक हजार रुपये कर दिया गया है। इस तरह सभी रसोईयों-सह-सहायिकाओं को प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय मिलेगा। यह बढ़ोत्तरी एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी। इसका लाभ 79,591 रसोईया-सह-सहायिका को मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...