back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहरीला पानी पीने से 12 मवेशियों की मौत

28/04/2021 गुमला, 28 अप्रैल (हि.स.)। घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोदांग गांव में बुधवार को 12 से अधिक मवेशियों की मौत जहरीला पदार्थ युक्त पानी पीने से हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ – कुछ दूरी पर मवेशी छटपटाते हुए मर गए। ग्रामीणों के अनुसार मवेशियों के नाद में जहर डाल दिया गया था । उसी को खाने के बाद एक-एक कर मवेशी मरते चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि अरुण उरांव ने अपने नाद के पानी में जहर डाल दिया था। मरे हुए मवेशियों में धनबीर मुंडा की तीन गाय व एक बैल, भिनसरिया का दो बैल व दो गाय, जॉन उरांव का एक सुकर और एक खस्सी, लेदवा का एक खस्सी शामिल है, जबकि एक मृत सुकर के मालिक का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बीडीओ बिष्णुदेव कच्छप व थाना प्रभारी कुंदन कुमार को दी है। हिन्दुस्थान समाचार / वंदना/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...