back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

3 किलो भुक्की सहित दो काबू

कठुआ, 5 अप्रैल (हि.स.)। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल द्वारा चलाऐ गऐ नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने 3 किलो भुक्की सहित एक ट्रक चालक को पकड़ा। जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल के निर्देश अनुसार एएसपी रमनीष गुप्ता और डीएसपी डीआर के.डी भगत की देखरेख में एसएचओ लखनपुर सुमित शर्मा और कठुआ पुलिस के नशा विरोधी दल के नेतृत्व मे लखनपुर पुलिस ने नाका लगाकर ट्रक नंबर पीबी06के-2925 को तलाशी के लिए रोका। वहीं तलाशी के दौरान ट्रक से 3 किलो भुक्की बरामद कर चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान परमिंद्र ंिसह पुत्र मोहन सिंह दूसरा हरदीप सिंह पुत्र हरबजन सिंह निवासी जालंधर पंजाब के रूप में की गई है। वहीं इस संधंर्भ में लखनपुर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर एफआईआर नंबर 50/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्जकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी कठुआ ने बताया कि कठुआ पुलिस नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और हर संभव कदम उठाते हुए लोगों को विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह आगे बढ़े और पुलिस के साथ मिलकर इन नशा तस्करो के बारे में जानकारी साझा करें जिसमें जानकारी साझा करने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵