back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिलाधीश ने उधमपुर वासियों को दिया कविता के जरिए संदेश ‘कोविड को छुपाओगे, तो बाद में पछताओगे‘

उधमपुर, 21 मई (हि.स.)। जिलाधीश उधमपुर इंदु कंवल चिब द्वारा जिला उधमपुर के लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत करने तथा उन्हें इसके प्रति जागरूक करने हेतु तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जो लोग इस महामारी से पीडित हैं तथा वह इसको छुपा रहें उनमें जागरूकता आए और वह सही समय पर इसका उपचार करवाएं। वहीं उन्होंने इसको लेकर कविता के जरिए भी लोगों को संदेश देने की कोशिश है। यह कविता वायरल हो गई है तथा लोग इसको काफी सराह रहे हैं। उनके द्वारा लिखी गई कविता इस प्रकार है:- कोविड को छुपाओगे, तो बाद में पछताओगे। पहले होगी खांसी, फिर होगा बुखार, समैल और सवाद होंगे जाने को तैयार, पड़े रहे घर तो, बुखार बढ़ने के हैं आसार, फिर पांवें छठे दिन, जो उखडे़गी सांस। फिर ढूंढोगे डाॅक्टर और आक्सीजन सिलेंडर, पर तब तक शरीर का बना होगा बवंडर। इसके बाद तो आपका, जो होगा हाल, दोस्त बनकर आपके, साथ चलेगा काल। अपनी इस कहानी को पलट दो यार, पहले दिन की खांसी पे कराओ आरएटी/आरटीपीसीआर, डाॅक्टर का कहना मानो, कराओ सही उपचार, नहीं तो फिर वही, कोविड को छुपाओगे, तो बाद में पछताओगे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में ज़मीन खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कलेक्टर रेट फिर बढ़ेंगे, गुरुग्राम में सबसे ज़्यादा उछाल

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। हरियाणा में ज़मीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, राज्य सरकार अगस्त महीने से प्रॉपर्टी के संशोधित कलेक्टर रेट लागू करने जा...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵