बिडिसी चेयरपर्सन के प्रतिनिधि मंडल ने लद्दाख उपराज्यपाल से की मुलाकात जम्मू, 06 अप्रैल ( हि स ) । न्योमा से बीडीसी चेयर पर्सन युर्गैन चोडों तथा डैम चौक से नंबरदार शेयरिंग चोल्डन के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर से मुलाकात कर अपनी परेशानियों से उन्हें अवगत करवाया। एलजी कार्यालय लद्दाख द्वारा बताया गया कि प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए सशस्त्र बलों के साथ तत्काल समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसी के साथ चेयर पर्सन ने इस मौके पर सब सेंटर डैम चौक में एक गाइनेकोलॉजिस्ट की पोस्टिंग के लिए तथा ब्लॉक में दूरसंचार मुद्दों के निवारण के लिए विशेष रूप से डैम चौक में स्वीकृत जिओ टावर स्थापित करने के लिए भी उपराज्यपाल से अपील की है। उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / राहुल / बलवान




