कठुआ, 5 अप्रैल (हि.स.)। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल द्वारा चलाऐ गऐ नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस के एंटी ड्रग यूनिट ने 15 किलो भुक्की सहित आरोपी को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल के निर्देश अनुसार एएसपी रमनीष गुप्ता की देखरेख में एंटी ड्रग यूनिट कठुआ के इंचार्ज विशाल कुमार के नेतृत्व मे एंटी ड्रग यूनिट की एक टीम ने राजबाग क्षेत्र में नाका लगाकर शक के आधार पर एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका, जोकि भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ना कामजाव रहा। वहीं तलाशी के दौरान उससे 15 किलो भुक्की बरामद की गई। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र मोहिंद्र सिंह निवासी पंजाब के रूप में की गई है। वहीं इस संधंर्भ में एंटी ड्रग यूनिट की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित थाना राजबाग में भेज दिया, जहंा राजबाग पुलिस ने एफआईआर नंबर 39/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्जकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी कठुआ ने बताया कि कठुआ पुलिस नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और हर संभव कदम उठाते हुए लोगों को विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह आगे बढ़े और पुलिस के साथ मिलकर इन नशा तस्करो के बारे में जानकारी साझा करें जिसमें जानकारी साझा करने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान




