उधमपुर, 26 मार्च (हि.स.)। उधमपुर जिले के छतरैडी गांव में एक व्यक्ति की पशुशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से उसके सभी पशु जलकर राख हो गए, जिससे उसके काफी नुक्सान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार छतरैड़ी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति बोध राज पुत्र चंद के घर में स्थित पशुशाला में अचानक मध्यरात्रि को आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही उसने शोर मचाया तथा खुद आग बुझाने के कार्य में जुट गया। वहीं स्थानीय लोग शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे तथाआग बुझाने में जुट गए। वहीं जब तक आग पर काबू पाया उस समय तक उसके सभी पशु आग की चपेट में आकर झूलस गए। इस आग की घटना में उसकी 6 गायें, 1 बैल, 12 भेड़ें व 2 बकारियां जल गई। उसका कोई भी पशु बचाया न जा सका। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उसकी आर्थिक सहायता की जाए ताकि वह अपने परिवार को पाल सके। उसकी आय के यही सहारे थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान




