back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के खानपान व शिक्षा का खर्च उठाएं राज्य सरकारें: चंदेल

जम्मू, 19 मई। हिंदूवादी नेता राजू चंदेल ने भारत के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बुधवार को कहा की कोरोना महामारी से देश के विभिन्न राज्यों में अनाथ हुए बच्चों को जो राज्य सरकार मुआवजे के रूप में मामूली सी रकम देने का फैसला कर रही हैं वह नाकाफी हैं। उन्होंने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि इन अनाथ बच्चों की शिक्षा व खानपान का खर्चा तब तक राज्य सरकारें उठाएं जब तक यह बच्चे अपने पैरों पर खड़े ना हो जाएं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो यह अनाथ बच्चे या तो क्रिमिनल या आतंकवाद की गलत राह पकड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश व राज्यों को उन्नति की राह पर लेकर जाना है तो इन बेसहारा अनाथ परिवारों व बच्चों की सहायता के लिए गंभीर रणनीति बनाने की आवश्यकता है। सभी पीड़ित परिवारों के बच्चों को तब तक राज्य सरकारों की तरफ से सहायता दी जानी चाहिए जब तक कि वह अपने पैरों पर खड़े ना हो जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक राज्य में आयोग का गठन होना चाहिए तथा इन परिवारों के साथ कोई भी राजनीतिक भेदभाव या भाई भतीजावाद नहीं होना चाहिए। प्रत्येक राज्य सरकार को ईमानदारी के साथ इन पीड़ित परिवारों के अनाथ बच्चे व परिवारों का साथ देने का समय है। चंदेल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि तमाम राज्य सरकारों के लिए एक बड़े राहत कोष का ऐलान किया जाए जिससे कि पीड़ित परिवारों के बच्चों को उचित शिक्षा व खानपान की व्यवस्था लंबे समय तक की जाए। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है,...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...