back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K News: राजनाथ सिंह के PoK के बयान पर फारुक अब्दुल्ला ने की टिप्पणी, कहा- पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी…

Jammu & Kashmir: राजनाथ सिंह के PoK के बयान पर फारुक अब्दुल्ला ने कहा- "अगर रक्षा मंत्री कह रहे हैं तो आगे बढ़ें। हम रोकने वाले कौन होते हैं। लेकिन याद रखें, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 6 मई को PTI न्यूज ऐजेंसी को इंटरवियू को देने के दौरान कहा- “उन्हें लगता है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर बलपूर्वक कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास को देखने के बाद वहां के लोग खुद भारत का हिस्सा बनना चाहेंगे।

पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी

राजनाथ सिंह को इस बयान पर जम्मू-कश्मीर से लेकर नई दिल्ली तक राजनीतिक घमासान मच गया है। राजनाथ सिंह के बयान का जवाब देते हुए JKNC की सुप्रीमो फारुक अब्दुल्ला ने कहा- “अगर रक्षा मंत्री कह रहे हैं तो आगे बढ़ें। हम रोकने वाले कौन होते हैं। लेकिन याद रखें, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है। पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं। दुर्भाग्य से वह एटम बम हम पर ही गिरेगा।”

PoK को लेकर विदेश मंत्री का आया बयान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 6 मई को कटक में एक इंटरैक्टिव सेशन में कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा है और भारतीय संसद का एक प्रस्ताव है जिसमें कहा गया है कि PoK देश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लोगों को PoK के बारे में भुला दिया गया था। हालांकि, यह अब भारत के लोगों को वापस याद आ रहा है।

एस जयशंकर ने की तीखी टिप्पणी

PoK के लिए भारत की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर एस जयशंकर ने जवाब देते हुए कहा कि “PoK कभी भी देश का के बाहर का हिस्सा नहीं है। यह हमारे देश का हिस्सा है। अब PoK पर अन्य लोगों का नियंत्रण कैसे हो गया? आप जानते हैं, जब आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो घर का जिम्मेदार संरक्षक नहीं होता है तो कोई बाहर से चोरी करता है।” विदेश मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस का नाम लिए बिना उन पर हमला किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक Farooq Abdullah पर बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...