back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनता को बचाने के लिए अपने खजाने खोले श्राईन बोर्ड और धर्मार्थ ट्रस्ट: चंदेल

जम्मू, 12 मई (हि.स.)। हिंदूवादी नेता राजू चंदेल ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बुधवार को मांग करते हुए कहा कि वह श्री माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड व श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं इसलिए इन बोर्डों की कार्यकारिणी समिति को आदेश दें कि लोगों को बचाने के लिए श्राईन बोर्डों के खजाने खोलें। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की आवाम के लिए कोरोना से लड़ने के लिए गांवों व देहातों में अस्पतालों का निर्माण कर गरीब लोगों की मदद करें तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड व श्री अमरनाथ जी यात्रा श्राईन बोर्ड में जितने भी घोड़े वाले, बग्गी वाले, पीट्टू वाले, दुकानदार, सेवा का कार्य करते हैं, जम्मू कश्मीर में जितने भी प्रेस रिपोर्टर तथा वेब पोर्टल न्यूज़ रिपोर्टर्स हैं उन सभी को बगैर किसी भेदभाव के चलते श्राईन बोर्ड की मदद से कोरोना वैक्सीन मुफ्त लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अपने खजाने से कोरोना वैक्सीन खरीद कर प्राइवेट रुप से सभी घोड़े वाले, पिट्ठू वाले, दुकानदारों, गरीब लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाए जाने की जरूरत है क्योंकि पिछले दिनों काफी घोड़े वाले व पिट्ठू वाले कोरोना महामारी से मर चुके हैं और गंभीर बीमार हो चुके हैं। चंदेल ने धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ.करण सिंह से भी मांग की है कि वह अपनी इस रियासत के लोगों के लिए अपने धर्मार्थ ट्रस्ट का खजाना खोलें और भूखे गरीब लोगों की मदद करें तथा कोरोना से बचाव के लिए जो भी संसाधन वह उपलब्ध करा सकते हैं वह जम्मू-कश्मीर की आवाम को कराएं क्योंकि यही वक्त है वह अपना राजधर्म का निर्वाह करें। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...