back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना महामारी में कठुआ की जनता की मदद करना हमारा उद्देश्य-खुशबू भगत खुशबू भगत की हेल्पलाइन बनेगी कठुआ वासियों की संजीवनी

कठुआ 31 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई कांग्रेस युवा नेता खुशबू भगत ने कोरोना महामारी के दौरान कठुआ की जनता की मदद के लिए फ्री मेडिकल हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इसी संबंध में खुशबू भगत ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कठुआ की जनता को अस्पतालों में डॉक्टरों से मिलने के लिए कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें मुख्य तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी कोरोना वायरस के विषय में मेडिकल परामर्श की समस्या का सामना करना पढ़ रहा है। भगत ने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए फ्री मेडिकल परामर्श हेल्पलाइन नंबर 6006-468094 जारी किया जा रहा है जिसमें चिकित्सकों के पैनल द्वारा कठुआ जनपद के वासियों को फ्री मेडिकल सर्विस प्रदान की जाएगी। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के वह सभी लोग जिन्हें मेडिकल परामर्श में समस्या का सामना करना पड़ रहा है उन्हें अनुभवी डॉक्टर द्वारा फ्री मेडिकल परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम का एक पोस्टर लॉन्च कर खुशबू भगत द्वारा जानकारी दी गई और उन्होंने बताया कि मेरा कठुआ मेरी जिम्मेदारी है, इस जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस से कैसे निपटना है, इस प्रकार की जानकारी दी जाएगी और अगर किसी को इसके अलावा किसी भी प्रकार की अन्य मेडिकल समस्या या परेशानी हो रही है तो वह इस नंबर पर कॉल करके डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। खुशबू भगत ने कहा कि कोरोनावायरस को हराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है, हम सभी को मास्क, सामाजिक दूरी एवं कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस महामारी से लड़ना है। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

CM हेल्पलाइन 181 पर घिरा धार प्रशासन, शिकायतों का लगा ढेर, अब रोकी कर्मचारियों की सैलरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के धार जिले के जनजाति कार्य विभाग में 181 पर मिलने वाली शिकायतों का दबाव लगातार बढ़ता...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...