back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद जुगल किशोर ने झज्जर कोटली से चुरता तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया

जम्मू, 18 जून (हि.स.)। लोकसभा सांसद जम्मू-पुंछ जुगल किशोर शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर और अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार को नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के ब्लॉक दंसाल में झज्जर कोटली से चुरता तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि झज्जर कोटली, चुरता, शादली, दंसाल और आसपास के क्षेत्र के निवासियों की यह लंबे समय से लंबित मांग थी। निवासियों द्वारा सड़क के निर्माण की मांग को उठाया गया था और संबंधित अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने और आवश्यकतानुसार आगे अनुमोदन के लिए भेजने के लिए निर्देशित किया गया था। आज शहर और नगर कार्यक्रम के तहत काम को मंजूरी दे दी गई है और सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और अब लोगों को सड़क की खराब स्थिति के संबंध में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एईई पीडब्ल्यूडी अभिषेक, मंडल अध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह, सरपंच निशा देवी, प्यारे लाल, कुलदीप शर्मा और पंच, भाजपा के वरिष्ठ नेता तरसेम सिंह, योगराज, सतीश जीशु, संजय सेठ, यशपाल, मदन लाल, भगवान सिंह और अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...