back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K के कुपवाड़ा से सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद का मददगार किया गिरफ्तार

हंदवाड़ा पुलिस और सेना (15 आरआर) की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को नियमित जांच के दौरान रोका।

कुपवाड़ा, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक मददगार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमरगढ़ तेरथपोरा निवासी खुर्शीद अहमद भट को गनई मोहल्ला पजलपोरा मागम हंदवाड़ा में नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया

हंदवाड़ा पुलिस और सेना (15 आरआर) की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को नियमित जांच के दौरान रोका। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति ने सुरक्षा बलों से बचकर भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्क जवानों ने उसे चतुराई से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हथगोला और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहा था। पुलिस ने कहा कि हंदवाड़ा पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵