श्रीनगर, 02 मार्च (हि.स.)। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और संसद सदस्य फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ एसकेआईएमएस सौरा में पहली कोविड-19 वैक्सीन खुराक प्राप्त की। फारूक के बेटे और नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर यह घोषणा की और फारुख की टीका लगवाने की तस्वीर भी शेयर की है। एसकेआईएमएस सौरा श्रीनगर में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को उमर अब्दुल्ला ने धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा कि आज मेरे 85 साल के पिता और मेरी माँ को पहला कोविड टीका लगाया गया है। मेरे पिता को कडनी प्रत्यारोपण के लिए इम्यूनोसप्रेसेन्ट होने सहित कई अन्य स्वास्थ्य मुद्दे हैं। यदि वह टीका प्राप्त कर सकते हैं, तो आपको भी करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान




