back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबल पर ग्रेनेड से किया हमला, बडगाम से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन गिरफ्तार

Jammu Kashmir Terrorist Attack: बडगाम जिले से सुरक्षाबलों ने गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीनगर, रफ्तार डेस्क, हि.स.। बडगाम जिले से सुरक्षाबलों ने गुरुवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेना 62 आरआर के साथ मिलकर बडगाम के खानसाहब इलाके में 3 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सहयोगियों की पहचान कैसर अहमद डार पुत्र गुलाम नबी डार निवासी क्रेमशोरा, ताहिर अहमद डार पुत्र गुलाम नबी डार निवासी वागर और आकिब राशेद गनी पुत्र अब्दुल राशेद गनी निवासी वागर के रूप में की गई है। उनके कब्जे से सुरक्षाबलों को एक चीनी हथगोला, दो मैगजीन और 57 जिंदा राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस स्टेशन खानसाहब में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

अनंतनाग में ग्रेनेड हमला, जवान सहित तीन लोग घायल, तलाशी अभियान जारी

वहीं, अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकियों ने गुरुवार को सुरक्षाबल पर ग्रेनेड से हमला कर दिया जिसमें सेना के जवान के साथ तीन लोग घायल हो गए। हमला कर आतंकी मौके से फरार हो गए जिनकी धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके के अथलान गडोले गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका।

तलाशी अभियान जारी

हमले में सेना के एक जवान सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है। वहीं, हमले के बाद मौके से भागे आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...