back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

’पुंछ में आगजनी की घटना में 9 दुकानें जलकर खाक, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन एवं आपात विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

पुंछ, 19 जून (हि.स.)। पुंछ जिले के मंडी इलाके के एक बाजार में शनिवार तड़के लगी आग में नौ दुकानें जलकर खाक हो गईं। वहीं स्थानीय लोगों ने मौके पर अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के देर से पहुंचने के विरोध में शनिवार सुबह प्रदर्शन किया। इस आगजनी की घटना में हुए नुकसान का फिलहाल आंकलन नहीं किया गया है। हालाकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार जिले के मंडी के अंतर्गत लोरान स्थित बस स्टैंड के बाजार में करीब सवा चार बजे आग लग गई। आग देखते ही देखते साथ-साथ सटी दुकानों में बहुत ही तेजी से फैली। आग की लपटें जब बहुत ही तेज उठी तो कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया लेकिन जब तक दमकल एवं आपात सेवा विभाग मौके पर पहुंचा तब तक नौ दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं। वहीं स्थानीय लोगों ने आग और आपातकालीन विभाग पर बहुत देर से मौके पर पहुंचने का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सेना की मदद से आग पर काबू पाने की बात कहकर उनकी मदद लेने से भी इनकार कर दिया। एसएचओ लोरन वैद प्रकाश ने आग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...