back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नहर का पानी नहीं मिलने पर किसानों ने जताया रोष

विजयपुर, 06 जून (हि.स.)। विजयपुर के गांव चक सलारिया के सरपंच बिजय कुमार बाबा ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में अधिकांश खेतों में धान की बुआई और खेत की सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं मिलने से किसानों में रोष गहराने लगा है। किसानों का कहना है कि समय पर नहर का पानी व बिजली नहीं मिलने से धान की पनीरी सूख रही है। उन्होंने कहा कि फसल को लेकर पानी की किल्लत से किसानों को जूझना पड़ रहा है। सरपंच बाबा ने कहा कि पिछले कई सालों से सीमांत किसान पानी, बिजली के लिए परेशान हैं। पिछले साल बेमौसमी बारिश के कारण सीमांत किसानों की धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। इस साल नहरों में सिंचाई के लिए पानी नहीं है। पंप सेट चले इसके लिए बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही है। इससे लगता नहीं है कि इस साल भी किसान धान की फसल की रोपाई समय पर कर पाएंगे। किसान परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में मजबूर होकर किसानों को अपनी आवाज अधिकारियों के कानों तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ेगा। उन्होंने पिछले साल बर्बाद हुई किसानों की फसल के लिए मुआवजा जारी करने और बिजली-पानी और नहरी पानी की समस्या के समाधान की मांग की है। यदि ऐसा नहीं होता है तो सरपंच बिजय कुमार बाबा ने कहा कि वह किसानों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होगंे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵