back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीआर कुंडल ने नेशनल कांफ्रेंस से दिया इस्तीफा

जम्मू, 24 मार्च (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बीआर कुंडल ने बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस से इस्तीफा दे दिया है। बीआर कुंडल ने 21 फरवरी 2019 को नेशनल कांफ्रेंस का दामन थामा था। इस अवसर पर नेशनल कांफ्रेंस के डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बीआर कुंडल को जम्मू-पुुछ संसदीय क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित किया था। बीआर कुंडल ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए उल्लेख किया कि वह जिस मकसद के साथ नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हुए थे उसके लिए पार्टी ने कभी उन्हें पूछा तक नहीं। कुंडल ने कहा कि वह पार्टी में अपने आप को निरर्थक महसूस कर रहे थे। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि पार्टी में किसी ने भी उनकी सेवाएं और अनुभव लेने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहीं वजह है कि उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस पार्टी से त्यागपत्र देने में ही बेहतरी समझी है। पत्र के अंत में बीआर कुंडल ने जिक्र किया कि राजनीति में आने से पहले उनका अब्दुल्ला परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नाता रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से 'सोशलिज्म' और 'सेक्युलरिज्म' हटाने की कोई...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵