back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड ने आयोजित किया वर्चुअल ड्राइंग प्रतियोगिता‘

उधमपुर, 31 मई (हि.स.)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड, जिला उधमपुर की के.सी गुरुकुल ईकाई ने जन जागरूकता के लिए वर्चुअल ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मास्क पर विभिन्न चित्र बनाकर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुक्सान से अवगत कराया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त, वीना शर्मा ने बताया कि विश्व भर में हर साल 31 मई को ‘नो टोबैको डे‘ यानी ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यही है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और विशेषतः करोना काल में सेहत को नुक्सान पहुंचाने वाली चीजों से दूरी बनाएं। स्काउट मास्टर राकेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘तंबाकू छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध‘ है। ये अभियान लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। लोगों को इसके हानिकारक प्रभावों को समझाने के लिए अनेकों जागरूकता पैदा करने के लिए कई प्रदर्शनियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, परन्तु करोना महामारी की वजह से कोई सार्वजनिक अभियान नहीं होगा। लेकिन छात्रों को जागरूक करने के लिए एक वर्चुअल इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें स्काउट्स और गाइड्स खेल या रीयल लाइफ की कहानियों के जरिए समाज को जागरूक कर रहे हैं। गाइड कैप्टन दिव्यांगना दूबे ने बताया कि इस अभियान में अमरदीप हाई स्कूल, ब्रह्मर्षि बांबरा शांति विद्या पीठ, के.सी गुरुकुल आदि ईकाईयों से 45 स्काउट्स और गाइड्स ने भाग लिया और लोगों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।् वहीं स्काउट मास्टर अमरदेव सिंह ने सभी को समझाया धूम्रपान करने वालों को कोरोना होने का जोखिम अधिक रहता है और बीमारी की चपेट में आने पर उन्हें सघन चिकित्सा और वैंटिलेटर की जरूरत भी धूम्रपान न करने वालों के मुकाबले कहीं अधिक होती है। वहीं पूर्व जिला आयुक्त भारत स्काउट गाइड उधमपुर, अशोक कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी व समझाया तंबाकू के सेवन से लोगों को बचना चाहिए। इस लत को समय रहते छोड़ देना बेहतर है। तंबाकू के सेवन से शरीर को हर स्तर से नुक्सान होता है, प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में अगर लोग कोरोना संक्रमित होते हैं उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। लोग धुम्रपान व तंबाकू के सेवन बचें। ऐसे समय में और सावधानी की जरूरत है। उन्होंने स्काउट गाइड परिवार को इस मिशन में नेतृत्व करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट मास्टर डाॅ. खेमराज, वेद कुमार, अरूण कुमार, अमित, गाइड कैप्टन अनुराधा शर्मा, प्रियंका शर्मा आदि ने अमूल्य योगदान दिया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵