back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘भीषण गर्मी ने बढ़ाई शहर वासियों की मुश्किलें‘

उधमपुर, 28 जून (हि.स.)। पिछले तीन-चार दिनों से उधमपुर व आसपास क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती तथा पीने के पानी की कमी ने लोगों को काफी मुश्किल में डाल दिया है। तवी नदी का जलस्तर कम होने एवं पानी की नियमित रूप से सप्लाई नहीं आने के कारण पूरे जिले में पानी को लेकर लोग परेशान है। उपर से इतने कम समय के लिए आता है कि जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी के कारण पानी की मांग भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो एक सप्ताह तक वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। मानसून भी देरी से आएंगे। वहीं दूसरी ओर प्रसिद्ध पर्यटकस्थल पत्नीटाॅप यात्रियों के लिए कोरोना के चलते पूरी तरह खोला नहीं गया है, सिर्फ वही लोग जा सकते हैं, जिन्होंने वहां होटल अथवा हट बुक करवाए हैं और कोरोना टैस्ट की रिर्पोट उनके साथ है। पत्नीटाॅप में पर्यटकों की आबाजाही को कम करने हेतु उठाए गए कदमों के उपरांत अब लोग पंचैरी का रूख कर रहे हैं। उधमपुर से कैंथगली तक सड़क बन गई है, जिससे पर्यटक प्रतिदिन सैंकडों की संख्या में पहुंच रहे हैं। कोई शांकरी देवता जा रहा है, तो कोई पंचैरी जाता है। कोई रास्ते से ही वापिस आ रहा है तो कोई क्रिमची स्थित पांडव मंदिरों में जा रहा है। उस क्षेत्र के लोगों का कहना था कि इस क्षेत्र की पहाड़ियां पत्नीटाॅप से भी ज्यादा खूबसूरत हैं यदि पर्यटन विभाग इस क्षेत्र की ओर गंभीरता से ध्यान दे तो यह स्थान पत्नीटाॅप को भी मात दे सकते हैं, दूसरा इनकी जम्मू से दूरी पत्नीटाप से कम है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान —–

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵