back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बार-बार प्रभावित होने को लेकर स्थानीय वासियों में रोष‘

उधमपुर, 21 जून (हि.स.)। उधमपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों मंे पीने के पानी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। कई स्थानों पर जल आपूर्ति विभाग द्वारा पानी की सप्लाई सप्ताह में केवल 2 दिन ही दी जा रही तो कई स्थानों पर तीन दिनों उपरांत पानी आ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर काफी रोष है। शहरवासी विनय कुमार, काका राम, सुभाष चंद्र, राम लाल, छोटू आदि का कहना था कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे जल आपूर्ति विभाग कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। उनका कहना था कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गत दो से तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आई है, जिस कारण क्षेत्र वासी पानी के लिए दरबदर हो रहे हैं जबकि विभाग इसको लेकर पूरी तरह कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। उनका कहना था कि जब भी विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात करो तो वह एक दूसरे पर पल्ला झाडने लगते हैं और कोई बहाना न चले तो मोटर सड़ने का बहाना बना दिया जाता है। उनका कहना था गत तीन माह में करीब 4 बार मोटर जलने का बहाना बनाया जा चुका है। उनका कहना था कि मोटर अगर इतनी जल्दी खराब हो रही है तो उसके स्थान पर नई मोटर क्यों नहीं लगाई जाती। क्योंकि जितनी बार मोटर सड़ेगी तो उतनी बार ठीक करवाने के नाम पर बिल निकाले जाएंगे तथा यह बोझ तो आम जनता पर ही पडे़गा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं ले रहा है और केवल मोटी रकम ऐंठने में लगा हुआ है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पानी की सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया तो वह विभाग का घेराव कर अधिकारियों को कमरे में ही बंद कर देंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵