back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

250 ग्राम चरस बरामद, एक नशा तस्कर गिरफ्तार

जम्मू, 26 मार्च (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने नाके के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान उस कार को भी जब्त कर लिया जिसमें नशा तस्कर सफर कर रहा था। नशा तस्कर की पहचान फरमान अली निवासी जनाखा के रूप में की गई है। पुलिस ने नशा तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के डंसाल इलाके में झज्जर कोटली पुलिस थाने की एक टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान एक कार नंबर जेके02बी-2363 ऊधमपुर से जम्मू की ओर आ रही थी। पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया। हालाकि कार सवार ने कार को रोकने की बजाए भागने का प्रयास किया लेकिन सर्तक पुलिस के जवानों ने कार सवार का यह प्रयास विफल कर दिया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने कार सवार युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 250 ग्राम चरस मौजूद थी। पुलिस ने चरस अपने कब्जे में लेकर कार को जब्त कर लिया। झज्जरकोटली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵